Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस ने पानी की टंकी के पास से दबोचा

वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया। मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रभान उर्फ अजय पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम देबरा भट्टा, थाना सिविल लाइन, जनपद सतना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है।

पुलिस के मुताबिक, 21 जून 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना वृंदावन में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि नाबालिग किशोरी के साथ उसके सगे मामा और सगे मौसेरे भाई ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिवार को देने पर पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 399/2026 के तहत धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी दिलीप को 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मामले में वांछित चल रहे चन्द्रभान उर्फ अजय को बुधवार 12 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे पानी की टंकी के पास वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous News

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Next News

स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी कृष्ण कि नगरी तिरंगा रोशनी से जगमगाए 25 प्रमुख चौराहे