Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के तत्वावधान में मांट कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरे कस्बे को गुंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ देश, राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ किया गया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी की पत्नी एवं नौहझील ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

यात्रा वृंदावन तिराहा, तिवारी मोहल्ला, जाटव मोहल्ला, रामलीला मैदान, जनता जूनियर हाई स्कूल और तहसील गेट होते हुए श्री ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

विद्यालय प्रबंधक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पदम सिंह शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। यह प्रत्येक देशवासी की चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और राष्ट्रप्रेम से अवगत कराना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाना चाहिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगे के प्रति सम्मान रखते हुए देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करती हैं।

Previous News

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

Next News

तिरंगे के रंग में रंगा कोसीकलां, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर