Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में दिनदहाड़े महिला से कुंडल छीने, जांच में जुटी पुलिस

वृंदावन। जैंत थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने राह चलती महिला के कानों से कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गए। वारदात के समय कैलाश नगर निवासी प्रीति मयूर विहार के पास पैदल जा रही थीं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही नयति पुलिस चौकी प्रभारी एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Previous News

वृंदावन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, सैनिकों के सम्मान में निकली भव्य संकल्प रैली

Next News

बीएसए कॉलेज के पास बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा