मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे वृंदावन पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इस्कॉन गौशाला के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान रवि पुत्र भगवान दास उर्फ भुल्लीराम, निवासी नरी सैमरी, छाता, मथुरा, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 537/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ वृंदावन, छाता और अन्य थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी और बरामदगी से संबंधित कुल 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 के बीच कई मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी बिहारीजी उपनिरीक्षक शुभांशु यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल सौरभ वर्मा शामिल रहे।
वृंदावन पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।