मथुरा। थाना मांट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 527 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 09 अगस्त 2026 को थाना मांट पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6:49 बजे राधारानी अंडरपास से राया की तरफ जाने वाले रास्ते पर करीब 500 मीटर की दूरी पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 527 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राकेश पुत्र भगवान सिंह, निवासी धौरीकुटी, थाना राया, जनपद मथुरा, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई।
मामले में थाना मांट पर मु0अ0सं0 180/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।