Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुलिस का सघन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

मथुरा। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में दिनांक 09 अगस्त 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों एवं दोपहिया-चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस टीमों द्वारा आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी गई तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। पुलिस की टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous News

आगरा एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान, धानौली में रनवे विस्तार के साथ सिविल एन्क्लेव का होगा बड़ा विस्तार

Next News

मांट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 527 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार