Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शेरगढ़ पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, 65 हजार रुपये और मोबाइल बरामद

मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रेडमी कंपनी का काला मोबाइल फोन और 65 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 की रात ग्राम जटवारी निवासी धीरज के घर के कमरे में रखी संदूक से 80 हजार रुपये और चार्जिंग पर लगा रेडमी मोबाइल फोन चोरी हो गया था। मामले में 8 अगस्त को थाना शेरगढ़ पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान केसराम पुत्र श्रीचन्द, निवासी उझानी, थाना शेरगढ़, मथुरा का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 8 अगस्त की रात करीब 9:10 बजे छाता-शेरगढ़ रोड पर बंबे की पटरी से अस्तौली की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

Previous News

आगरा ट्रेन हत्याकांड: शरीर के 12 टुकड़े कर ट्रॉली बैग में रखे, तेजाब से जलाए हाथ-पैर - CCTV में संदिग्ध

Next News

आगरा एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान, धानौली में रनवे विस्तार के साथ सिविल एन्क्लेव का होगा बड़ा विस्तार