Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा ट्रेन हत्याकांड: शरीर के 12 टुकड़े कर ट्रॉली बैग में रखे, तेजाब से जलाए हाथ-पैर - CCTV में संदिग्ध

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग के अंदर मानव शरीर मिलने से सनसनी फैल गई। 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से दुर्गंध और खून रिसता देख यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। जांच में बैग के अंदर एक व्यक्ति का धड़ बरामद हुआ, जबकि सिर और हाथ-पैर गायब थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए GRP और RPF ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस जघन्य वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगे 350 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की CCTV फुटेज में एक महिला और पुरुष लाल ट्रॉली बैग के साथ नजर आए, जिन्होंने बैग को ट्रेन के जनरल कोच में रखने के बाद अलग-अलग दिशा में जाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने बैग के अलावा शरीर को लपेटने में इस्तेमाल किए गए सामान और बिलिंग रसीदों को भी जांच में शामिल किया है। इन सुरागों के जरिए मृतक की पहचान और बैग को ट्रेन में रखने वाले लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेन के रास्ते में आने वाले अन्य रेलवे स्टेशनों की CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला-पुरुष की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

IAS रिंकू सिंह राही की सुरक्षा को खतरा! जालौन में बढ़ते विवादों के बीच मांगी सुरक्षा

Next News

शेरगढ़ पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, 65 हजार रुपये और मोबाइल बरामद