Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उमर अहमद के काफिले ने नवाबगंज टोल पर तोड़ा बैरियर! 28 वाहनों पर FIR, CCTV से हुई पहचान

प्रयागराज। नवाबगंज टोल प्लाजा पर उमर अहमद के काफिले से जुड़े 28 वाहनों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मामला गरमा गया है। पुलिस के मुताबिक, ये वाहन पुलिस काफिले के पीछे चल रहे थे और टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़कर बिना टोल दिए निकल गए। घटना के बाद टोल कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

बताया गया कि घटना शनिवार तड़के करीब 3:50 बजे नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर-3 पर हुई। पुलिस के अनुसार, उमर अहमद को उनके छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज लाया जा रहा था। इसी दौरान उनके पीछे चल रहे करीब 25 से 30 निजी वाहनों ने कथित तौर पर टोल बैरियर तोड़कर रास्ता पार किया।

टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक की शिकायत में आरोप लगाया गया कि वाहन चालकों ने टोल शुल्क देने से इनकार किया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने टोल प्लाजा की CCTV फुटेज और वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर 28 वाहनों की पहचान की है। अब पुलिस वाहन मालिकों और उनमें सवार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

मामले में पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Previous News

संसद में आज केरल का नाम बदलने वाला बिल पेश करेंगे अमित शाह, ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव

Next News

IAS रिंकू सिंह राही की सुरक्षा को खतरा! जालौन में बढ़ते विवादों के बीच मांगी सुरक्षा