Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संसद में आज केरल का नाम बदलने वाला बिल पेश करेंगे अमित शाह, ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने से जुड़ा विधेयक पेश करेंगे। Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 के जरिए संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन कर राज्य के आधिकारिक नाम को ‘केरल’ से ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा अमित शाह नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) से जुड़ा एक अन्य विधेयक भी पेश करेंगे। वहीं संसद के मानसून सत्र में विपक्ष और सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर गतिरोध बना हुआ है। सोमवार को विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी प्रभावित हुई।

केरल का नाम ‘केरलम’ करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। प्रस्तावित बदलाव के बाद यदि विधेयक संसद की प्रक्रिया पूरी करता है, तो राज्य का आधिकारिक संवैधानिक नाम ‘केरलम’ हो जाएगा।

संसद में इस नाम परिवर्तन को लेकर आगे क्या प्रक्रिया होगी और विपक्ष की क्या प्रतिक्रिया रहती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Previous News

झारखंड CGL परीक्षा विवाद पर छात्रों का हल्लाबोल, रांची में विधानसभा घेराव से गरमाया माहौल

Next News

उमर अहमद के काफिले ने नवाबगंज टोल पर तोड़ा बैरियर! 28 वाहनों पर FIR, CCTV से हुई पहचान