Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की झलक

मथुरा। जीवन आनंद फाउंडेशन की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर भव्य ‘ग्रैंड तीज सेलिब्रेशन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति की शानदार झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिल्पा सभरवाल कायाल रहीं। वहीं सुनीता जैन, रितु अग्रवाल और ममता भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना, पूनम और गुंजन शर्मा ने किया।

तीज महोत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, रैंप वॉक, नृत्य, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, उपहार वितरण और तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रचना गौतम को विजेता घोषित किया गया। वहीं समय की पाबंदी और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए रेखा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सीमा, पायल, यति, रेखा, दिव्या, दीक्षा, हीना, श्रेया और गीता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रगति बुटीक का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल तीज के रंग, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया।

 
 
Previous News

उत्तराखंड में सीज किए गए दो बुलेट चोरी, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; दोनों वाहन बरामद

Next News

आगरा के पिनाहट में दर्दनाक हादसा: एयरगन से खेलते समय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम