Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लूटकांड के खुलासे पर लघु उद्योग भारती ने मथुरा पुलिस का किया सम्मान

,मथुरा- हाल ही में हुई  लूट की घटना का सफल अनावरण कर अपराधीयों तक पहुंचाने और उनके खिलाफ प्रभाबी कार्यबाही करने पर बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का सम्मान  शनिवार को लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में गोवर्धन चौराहा के समीप एक स्थानीय होटल में  आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं पूरी टीम को सम्मानित कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई ।
बताया गया कि 20 जुलाई को एक इलेक्ट्रिक कारोबारी के कर्मचारी से बाइक सवार टप्पेबाजों ने 25 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर ली ।
घटना के सफल अनावरण के बाद लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम का सम्मान किया गया इस दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी सहित पुलिस अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
 लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि मथुरा पुलिस द्वारा लूट की घटना का शीघ्र अनावरण कर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना सराहनीय है। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है ।
सम्मान समारोह में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों व टीम के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Previous News

मथुरा में तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Next News

मथुरा राजकीय संग्रहालय में काकोरी ट्रेन एक्शन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन