Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी कुआं, बिना किसी हलचल के अपने आप डोल रहा पानी; प्रशासन ने कराई जांच

गुजरात के मोरबी जिले के विरपर्दा गांव में एक कुआं इन दिनों लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। कुएं का पानी बिना किसी स्पष्ट बाहरी कारण के लगातार हिलता-डुलता नजर आया। इसका वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो दिन पहले भी कुएं के पानी में इसी तरह की हलचल देखी गई थी। कुछ समय बाद पानी शांत हो गया, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे फिर से कुएं का पानी तेजी से डोलने लगा। इसके बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई।

घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से फैलने के बाद लोगों ने इसके पीछे अलग-अलग कारणों की आशंका जताई। मोरबी भूकंप संभावित क्षेत्र में होने के कारण कुछ लोगों ने इसे जमीन के भीतर होने वाली हलचल से जोड़कर देखा।

हालांकि, विशेषज्ञों और प्रशासन की शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना के पीछे किसी भूकंपीय गतिविधि या सक्रिय भूगर्भीय दरार की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ली गई है और जांच जारी है।

Previous News

नगर आयुक्त के सख्त आदेश का असर, सुबह 8 बजे तक उठ रहा घर-घर का कूड़ा

Next News

जिला अस्पताल में बेड और वार्ड फुल, मरीजों की भरमार से लगी लंबी कतारें