Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट, 63 जिलों में बरसेंगे बादल - कई जगह गरज-चमक के साथ बौछार

उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को प्रदेश के 63 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा और आंधी भी चल सकती है।

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, शामली, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। 13 अगस्त तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Previous News

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में भारी जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Next News

नगर आयुक्त के सख्त आदेश का असर, सुबह 8 बजे तक उठ रहा घर-घर का कूड़ा