Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CM मोहन यादव के सख्त तेवर, जनसुनवाई में CMHO समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने CMHO समेत तीन अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गुन्नाडे, तहसीलदार सुनैना ब्राम्हे और पटवारी सिद्धांत साहू शामिल हैं। अधिकारियों पर लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही के आरोप सामने आए थे।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने शिकायतों के लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत भी की है। अभियान के तहत हर शुक्रवार मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे

Previous News

नगर निगम ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा, बाउंड्रीवाल पर चला बुलडोजर

Next News

संभल में पोस्टमास्टर ने फर्जी रसीद देकर हड़पे 1.40 करोड़, Dream11 पर लगाए करीब 4 करोड़