Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर निगम ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा, बाउंड्रीवाल पर चला बुलडोजर

मथुरा रिफाइनरी के समीप गांव बाद में हाईवे से सटी करीब 42 एकड़ सरकारी भूमि को नगर निगम ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि गांव बाद में स्थित करीब 42 एकड़ भूमि पर नगर निगम द्वारा पिछले करीब दो माह से उपवन विकसित किए जाने के उद्देश्य से जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा लिया गया।

शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के बाद भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा या अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

लुधियाना में 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पहले घेरकर पीटा फिर दागीं 5 गोलियां; CCTV में कैद वारदात

Next News

CM मोहन यादव के सख्त तेवर, जनसुनवाई में CMHO समेत 3 अधिकारी सस्पेंड