प्रयागराज। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं एवं मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के जरिए कांग्रेस की ओर से छात्रों के मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों को उठाया जा रहा है।
राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।