Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में खुले नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चे, CCTV में कैद हुआ हादसा; लोगों ने बचाई जान

नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में बारिश के बाद जलभराव के बीच बड़ा हादसा टल गया। स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे सड़क किनारे खुले नाले में गिर गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

लगातार बारिश के चलते जगतपुर इलाके में सड़क पर पानी भर गया था। पानी और नाले के बीच अंतर दिखाई नहीं दे रहा था। बच्चे सड़क समझकर आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक एक-एक कर तीनों खुले नाले में गिर गए।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक ऑटो चालक ने बिना देर किए नाले में उतरकर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी उसकी मदद की और कुछ ही मिनटों में तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना ने दिल्ली में खुले नालों और बारिश के दौरान जलभराव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते मदद मिलने से तीनों बच्चों की जान बच गई

Previous News

नशे में बेकाबू मर्सिडीज ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, 3 गाड़ियों को भी मारी टक्कर

Next News

प्रयागराज में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद