कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ शुक्रवार को विश्वविख्यात तीर्थस्थल गोवर्धन धाम पहुंचीं। उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर में भगवान श्री गिरिराज महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।
पूजन के दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने प्रदेश में शांति, समृद्धि, जनकल्याण और सभी नागरिकों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर पहुंचने पर सेवायतों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।
दर्शन-पूजन के बाद एडीजी ने गोवर्धन धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता तथा गिरिराज महाराज की परिक्रमा परंपरा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ब्रज की धार्मिक विरासत की सराहना करते हुए मंदिर प्रशासन से भी चर्चा की।
इस अवसर पर सीओ सिटी आशना चौधरी, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।