Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
14 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, गवाही से पहले पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में वर्ष 2012 से लंबित एक छेड़छाड़ के मामले में गवाही शुरू होने से पहले पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि जैसे-जैसे मुकदमा अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे उन पर गवाही बदलने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

पीड़िता की मां के अनुसार, गांव निवासी पवन के खिलाफ वर्ष 2012 से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वर्तमान में मामले में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि 5 अगस्त की रात आरोपी अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने गवाही बदलने से इनकार किया तो आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

लगातार मिल रही कथित धमकियों से डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

आगरा में आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोच-नोचकर मार डाला, VIDEO वायरल

Next News

गोवर्धन धाम पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, गिरिराज महाराज का किया दुग्धाभिषेक