Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ से चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, 'मंडल चेतना जन आंदोलन' का किया आगाज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से 'मंडल चेतना जन आंदोलन' की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मंडल आयोग की कई महत्वपूर्ण सिफारिशें आज भी लागू नहीं की गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने और उसके आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन समुदायों को अब भी आरक्षण और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। चंद्रशेखर ने युवाओं से भी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि देश का युवा अब सरकार से जवाब मांगेगा और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा।

Previous News

चलती कार बनी आग का गोला, युवक जिंदा जला; हादसा या हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

Next News

यमुना का बढ़ता जलस्तर, मथुरा प्रशासन अलर्ट; डीएम बोले- बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी