Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया नगर निगम मथुरा-वृंदावन में 6,600 फाइलों की क्षमता वाले आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम का उद्घाटन

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने अभिलेख प्रबंधन को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय के रिकॉर्ड विभाग स्टोर में 6,600 फाइलों की क्षमता वाले अत्याधुनिक फाइल स्टोरेज (कंपैक्टर) सिस्टम का उद्घाटन किया गया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने फीता काटकर इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया।

नए कंपैक्टर सिस्टम के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भंडारण किया जाएगा। यह प्रणाली रिकॉर्ड को धूल, नमी, गंदगी और अन्य बाहरी क्षति से सुरक्षित रखने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर संबंधित फाइलों को शीघ्र उपलब्ध कराने में भी मदद करेगी। इसके अलावा कार्यालयीन स्थान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगी। साथ ही लंबे समय तक अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण में भी यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन रिकॉर्ड प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बताया गया कि यह अत्याधुनिक कंपैक्टर सिस्टम आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिससे नगर निगम की रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

 
 
Previous News

तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली मेधावी छात्रा मोहिनी शर्मा का हुआ भव्य सम्मान

Next News

Meta को लगा करोड़ों का झटका! बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पर कोर्ट ने ठोका 4,900 करोड़ का जुर्माना