Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती जीप कम्पास में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से आगरा जा रही एक जीप कम्पास कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 70.425 के पास हुई। सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद नौहझील थाना प्रभारी और बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, कार में गुरूजीत सिंह, दलवीर सिंह और जसवीर सिंह सवार थे। तीनों दिल्ली से आगरा स्थित गुरुद्वारा में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चलते वाहन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख सभी यात्री तुरंत कार से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना के बाद पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया, जिससे यातायात प्रभावित न हो। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते यात्रियों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Previous News

मुंदरिया प्रेम रासलीला में जीवंत हुईं राधा-कृष्ण की लीलाएं, भक्ति और प्रेम में सराबोर हुए दर्शक

Next News

बलदेव ब्लॉक में 3 महीने से विकास कार्य ठप, प्रधान संगठन ने खोला मोर्चा