Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चौक बाजार से चोरी हुई बुलेट का 6 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

मथुरा। शहर के व्यस्त चौक बाजार से चोरी हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित के अनुसार, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां और चेहरे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अभी तक बाइक बरामद नहीं हो सकी है।

घटना 29 जुलाई की मध्य रात्रि करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है। चौक बाजार क्षेत्र से अज्ञात चोर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि जिस स्थान से बाइक चोरी हुई, वहां से रात्रि पुलिस पिकेट की दूरी करीब 50 मीटर है। ऐसे में शहर के प्रमुख बाजार में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित अखिलेश अग्रवाल के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर तीन संदिग्ध युवक रात करीब 10 बजे से ही बाजार क्षेत्र में घूमते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि तीनों पहले इलाके की रेकी कर रहे थे और बाद में मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध के हाथ में लोहे की रॉड जैसी वस्तु भी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि इससे आशंका है कि पकड़े जाने या विरोध होने की स्थिति में आरोपी हमला भी कर सकते थे।

Previous News

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, बागेश्वर में 15 सड़कें बंद - महिला का मकान ढहा

Next News

बाउंड्रीवॉल करा रहे युवक से 4 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मना करने पर जानलेवा हमला