मथुरा/वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात करीब 12:20 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पवन हंस हेलीपैड से करीब 200 कदम की दूरी पर पानीघाट की तरफ एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाला पुत्र बादाम के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता रामघाट रोड, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ और वर्तमान पता पापड़ी चौराहा, थाना वृंदावन, मथुरा बताया गया है। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 528/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, अद्धा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित सिंह, हेड कांस्टेबल विमल कुमार और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।