Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अक्षय और वासु गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शिवम अपने साथियों अक्षय और वासु के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में दभौरा टांडा स्थित हवलदार फार्म के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और दोनों घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन और चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

हादसे में छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Previous News

ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; मची अफरा-तफरी

Next News

संसद में गूंजा आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे अधिकारी से मारपीट का मामला, 4 RPF कर्मी सस्पेंड; जांच कमेटी गठित