मथुरा। खाजानी इंस्टीट्यूट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी 32 स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों, विशेषकर महिलाओं का प्रमाण पत्र एवं पटुका पहनाकर सम्मान किया।
प्रदर्शनी के दौरान महिलाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से तैयार विभिन्न उत्पादों को स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। विधायक पूरन प्रकाश ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर प्रतिभागियों से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। इस प्रकार की प्रदर्शनियां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।