Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर घमासान, KP ग्राउंड की बुकिंग रद्द; कांग्रेस बोली- कार्यक्रम होकर रहेगा

प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज में सियासत तेज हो गई है। जिस कायस्थ पाठशाला (KP) ग्राउंड में कार्यक्रम होना था, ट्रस्ट ने उसकी बुकिंग रद्द कर दी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी का छात्र-युवा संवाद तय समय पर आयोजित किया जाएगा।

कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने बुकिंग रद्द करने के पीछे इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका और बारिश के कारण मैदान की खराब स्थिति का हवाला दिया है। ट्रस्ट का कहना है कि उसके द्वारा संचालित दो स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों में व्यवधान नहीं होना चाहिए।

वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मैदान के लिए पहले लिखित अनुमति मिली थी और 51 हजार रुपये की रसीद भी कटवाई गई थी। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम शनिवार, 8 अगस्त को शाम 5 बजे होना है और पार्टी इसे आयोजित करने के फैसले पर कायम है।

कांग्रेस के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र, शोधार्थी और युवा शामिल होंगे। पार्टी ने दावा किया है कि कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती में कथित गड़बड़ी, फीस वृद्धि और सीट कटौती जैसे मुद्दे इस संवाद के केंद्र में रहने की संभावना है।

Previous News

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई के बीच PNC को ₹3,483 करोड़ के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट, उठे सवाल

Next News

खाजानी इंस्टीट्यूट की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन, विधायक पूरन प्रकाश ने महिलाओं को किया सम्मानित