Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अलीगढ़ में लूडो का खेल बना ‘जंग’, बीच सड़क चले लाठी-डंडे - लंबा जाम, VIDEO वायरल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लूडो खेलने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दो पक्षों के लोग बीच सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के महेशपुर चौराहे की है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग सड़क पर भिड़ गए।

बीच सड़क मारपीट के कारण राहगीरों में दहशत फैल गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की और सड़क पर लगा जाम खुलवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

यौन उत्पीड़न केस में बरी होने के बाद गोंडा पहुंचे बृजभूषण सिंह, JCB से बरसाए फूल - लगे ‘शेर आया’ के नारे

Next News

फर्जी पट्टों के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन