Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यौन उत्पीड़न केस में बरी होने के बाद गोंडा पहुंचे बृजभूषण सिंह, JCB से बरसाए फूल - लगे ‘शेर आया’ के नारे

गोंडा। महिला पहलवानों की ओर से दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से गोंडा तक उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया।

बृजभूषण शरण सिंह चार्टर्ड विमान से अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। गोंडा जाते समय कई स्थानों पर JCB मशीनों से उनके काफिले पर फूल बरसाए गए और समर्थकों ने ‘शेर आया’ के नारे लगाए। उनके साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला भी चला।

गोंडा पहुंचने से पहले बृजभूषण सिंह अयोध्या भी गए। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर से दर्शन किए और संतों-महंतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी साथ रहे। इसके बाद बृजभूषण सिंह ‘सत्यमेव जयते’ रैली में पहुंचे।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त को बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को मामले में सबूतों के अभाव में बरी किया था। छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न सहित गंभीर आरोप लगाए थे।

Previous News

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल आएंगे वृंदावन, बांकेबिहारी के करेंगे दर्शन; तीन दिन ब्रज में रहेंगे

Next News

अलीगढ़ में लूडो का खेल बना ‘जंग’, बीच सड़क चले लाठी-डंडे - लंबा जाम, VIDEO वायरल