Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन में मथुरा-वृंदावन के शिवालयों से फूल-पत्तियां उठा रही नगर निगम की 48 गाड़ियां

 सावन माह के पावन अवसर पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय पहल की है आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा संचालित नेचर ग्रीन कंपनी ने सावन के प्रत्येक सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है इस अभियान के तहत नगर निगम ने 48 विशेष गाड़ियां तैनात की हैं, जो शिवालयों और मंदिरों से पूजा-अर्चना के बाद निकलने वाले फूल, पत्तियां एवं अन्य जैविक पूजन सामग्री को एकत्र कर कंपोस्ट प्लांट तक पहुंचा रही हैं वहां इन फूल-पत्तियों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर जैविक खाद (कंपोस्ट) तैयार की जाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा नेचर ग्रीन कंपनी के प्रबंधक अभिलाष सांगवान ने बताया कि सावन के सभी सोमवारों पर यह विशेष व्यवस्था कि गई हैं प्रत्येक वाहन पर एक चालक और एक हेल्पर की तैनाती भी की गई है जो मंदिरों से पूजन सामग्री को एकत्र कर समय पर कंपोस्ट प्लांट तक पहुंचाते हैं

Previous News

गोवर्धन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई-भ्रष्टाचार और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सरकार पर हमला

Next News

वृंदावन में बड़ा हादसा टला: स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी, अंदर मौजूद बच्चों में मची अफरा-तफरी