Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में कारोबार करना होगा आसान, ‘Ease of Doing Business Bill 2026’ को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026’ के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है। प्रस्तावित कानून का मकसद कारोबार शुरू करने और चलाने के लिए सरकारी मंजूरियों की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।

इस बिल की सबसे अहम व्यवस्था ‘Deemed Approval’ है। इसके तहत किसी आवेदन पर संबंधित विभाग तय समय सीमा के भीतर फैसला नहीं करता है, तो आवेदन को स्वतः मंजूर माना जाएगा। मंजूरी के बाद कारोबारी पोर्टल से सीधे अप्रूवल या एनओसी डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा एक सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम बनाने का प्रस्ताव है, जहां बिल्डिंग प्लान, फैक्ट्री लाइसेंस, फायर क्लीयरेंस, पानी-सीवर और बिजली कनेक्शन, RERA रजिस्ट्रेशन समेत कई सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। कम जोखिम वाले उद्योगों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन और नए पंजीकृत उद्यमों को तीन साल तक नियमित निरीक्षण से राहत देने का भी प्रस्ताव है।

Previous News

पाइपलाइन से तेल चोरी कर खड़ा किया था करोड़ों का साम्राज्य, पेट्रोल पंप समेत खेत और प्लॉट कुर्क

Next News

पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल