Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली/गोवा। तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला नवंबर 2013 का है। तेजपाल पर गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान एक होटल की लिफ्ट में अपनी जूनियर महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। गोवा की सेशन कोर्ट ने मई 2021 में उन्हें बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ गोवा सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के बरी करने के फैसले को पलटते हुए तेजपाल को दोषी करार दिया।

हाई कोर्ट ने 10 साल के कठोर कारावास के साथ अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई है और सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जाएगी। तेजपाल ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

Previous News

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था

Next News

पाइपलाइन से तेल चोरी कर खड़ा किया था करोड़ों का साम्राज्य, पेट्रोल पंप समेत खेत और प्लॉट कुर्क