Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दो अवैध कॉलोनियों पर MVDA का चला बुलडोजर, सड़क-बिजली पोल समेत अवैध निर्माण ध्वस्त

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अनाधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों, लगाए गए बिजली पोल और अन्य अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सामने कोटवन-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई जाब गांव के सामने नत्थूगांव रोड, मथुरा पर करीब 4,500 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी के खिलाफ हुई।

एमवीडीए के सचिव आशीष सिंह ने बताया कि दोनों कॉलोनियों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित किए गए, लेकिन निर्धारित समयावधि में अवैध निर्माण नहीं हटाए गए।

आदेशों का पालन नहीं होने पर बुधवार को एमवीडीए की प्रवर्तन टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क, बिजली पोल सहित अन्य अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।

Previous News

मथुरा के पत्रकार की बाइक के नंबर पर हरियाणा में दौड़ रही दूसरी बाइक! ₹1000 का चालान आने पर खुला मामला

Next News

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था