Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में खेत में घास काट रहे किसान को सांप ने डसा, घंटों इलाज के बाद भी नहीं बची जान

मथुरा। जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन किसान को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुबह से शाम तक उसका इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने किसान को बचाने की कोशिश की, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना सुरीर क्षेत्र के मुइद्दीनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 52 वर्षीय किसान नेम सिंह अपने खेत में घास काटने और अन्य कृषि कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें सांप ने डस लिया।

सांप के डसने के कुछ समय बाद ही नेम सिंह की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। हालत खराब होते देख उनके भाई महेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान का उपचार शुरू किया। कई घंटों तक इलाज और तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार देर शाम उपचार के दौरान नेम सिंह ने दम तोड़ दिया।

नेम सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। खेत पर काम करने निकले किसान की सांप के डसने से हुई मौत ने परिजनों को गहरा सदमा दिया है।

Previous News

बिना इंश्योरेंस गाड़ी को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, तैयार होगा ‘No Insurance, No Fuel’ पायलट प्रोजेक्ट

Next News

रिश्वतखोर सिपाही को पकड़वाने वाले युवक को जान का खतरा, राजीनामे के लिए धमकी देने का आरोप