Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में सनसनीखेज वारदात: गर्भवती बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मारने का पिता पर आरोप, फिर लाश के पैर छूकर मांगी 'माफी'

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और कथित रूप से गर्भवती बेटी को दवा दिलाने के बहाने आगरा लाकर चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में पिता के साथ उसके दामाद की भूमिका होने का भी आरोप है।

मामला आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक परिवार मूल रूप से इसी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहता है। युवती के कथित रूप से गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में नाराजगी थी। आरोप है कि पिता बेटी को दवा दिलाने की बात कहकर आगरा लेकर आया और फिर चंबल नदी के पास उसकी हत्या कर शव नदी में बहा दिया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी पिता लखपत ने दिल्ली के तिगड़ी थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने जांच और पूछताछ शुरू की तो पिता पर शक गहराया। रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से वारदात की बात स्वीकार की। इसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को लेकर आगरा पहुंची तथा घटनास्थल की निशानदेही कराई।

दिल्ली और आगरा पुलिस की टीम अब चंबल नदी में युवती के शव की तलाश करा रही है। पीएसी के गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है। बारिश और दुर्गम बीहड़ क्षेत्र के कारण रेस्क्यू टीम को तलाशी अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस को मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिली है।

Previous News

यूपी के स्कूलों में बेटियां बनेंगी ‘आत्मरक्षक’, छात्राओं को सिखाए जाएंगे जूडो-कराटे के दांव

Next News

आगरा फैमिली कोर्ट के बाहर पति-पत्नी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल