Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नोएडा एयरपोर्ट पर ₹799 के लड्डू में फफूंदी मिलने का दावा, यात्री ने मांगा रिफंड और कार्रवाई

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक यात्री ने दावा किया है कि एयरपोर्ट परिसर से खरीदे गए बूंदी के लड्डू के पैकेट में फफूंदी मिली है। मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यात्री ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट के मुताबिक यात्री ने एयरपोर्ट से 400 ग्राम बूंदी के लड्डू का पैकेट 799 रुपये में खरीदा था। पैकेट खोलने पर लड्डुओं पर फफूंदी दिखाई देने का दावा किया गया।

इसके बाद यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीर साझा करते हुए भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग, यूपी पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को टैग कर शिकायत की।

यात्री ने मामले में विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही लड्डुओं के लिए भुगतान किए गए 799 रुपये वापस करने की मांग भी की है।

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने शिकायत का संज्ञान लिया। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट की ओर से यात्री से संपर्क विवरण मांगा गया है, ताकि मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस घटना ने एयरपोर्ट परिसर में बिकने वाले महंगे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

PM मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला: नाबालिग को राहत, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत

Next News

यूपी के स्कूलों में बेटियां बनेंगी ‘आत्मरक्षक’, छात्राओं को सिखाए जाएंगे जूडो-कराटे के दांव