Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नहीं रहे ‘गजनी’ के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में निधन - आज मुंबई में अंतिम संस्कार

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘गजनी’, ‘लगान’ और टीवी सीरियल ‘महाभारत’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार, 4 अगस्त की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है।

अभिनेता के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक, प्रदीप रावत करीब पांच साल से कैंसर से जूझ रहे थे। चार साल पहले उन्होंने बीमारी को मात दी थी, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर दोबारा लौट आया। इसके बाद उन्हें लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। उनकी प्लेटलेट्स अचानक गिरने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया और वे रिकवर नहीं कर सके।

प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार बुधवार, 5 अगस्त को मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में किया जाएगा। अंतिम दर्शन दोपहर 2 बजे से रखे गए हैं। उनके ‘लगान’ के सह-कलाकार यशपाल शर्मा ने अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की है। प्रदीप रावत अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रमादित्य रावत को छोड़ गए हैं।

प्रदीप रावत ने चार दशक से अधिक लंबे अभिनय करियर में हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया। बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के किरदार से उन्हें घर-घर पहचान मिली। इसके बाद ‘सरफरोश’ में सुल्तान, ‘लगान’ में देवा सिंह सोढ़ी और आमिर खान की ‘गजनी’ में खलनायक की भूमिका ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।

उनके निधन पर फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

Previous News

वृंदावन में ई-रिक्शा चालक से बेरहमी से मारपीट का आरोप, गौरीगोपाल आश्रम के गार्ड पर हाथ तोड़ने का आरोप

Next News

आगरा में महिला प्रोफेसर से पति ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पिस्टल की फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी