Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 04 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में धोखाधड़ी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस ने की कार्रवाई

मथुरा की मांट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हाथरस के चिंतापुर स्थित काली मंदिर के पास से, जबकि दूसरे आरोपी को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र स्थित टैंटीगांव चौराहे से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मांट थाने में दर्ज धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

मांट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए रामबाबू और सुमित राज सिंह नाम के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मांट थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 130/2026 में दोनों आरोपी वांछित थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी रामबाबू पुत्र कुन्दना उर्फ कुन्दन, निवासी गांव चिंतापुर, थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को 3 अगस्त की शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर चिंतापुर स्थित काली मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरे आरोपी सुमित राज सिंह पुत्र बाल किशोर, निवासी मांट राजा थाना मांट जनपद मथुरा को उसी दिन शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटीगांव चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

रामबाबू की उम्र करीब 60 वर्ष, जबकि सुमित राज सिंह की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद मांट पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार और आरक्षी हर्षवर्धन शामिल रहे।

Previous News

अवैध गांजे की बिक्री करने वाले पड़ोसियों का तांडव, राजीनामा न करने पर घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट का आरोप

Next News

बिहार में EO विमल कुमार की हत्या पर सियासी तूफान, तेजस्वी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप - पत्नी ने कहा- मांगे जाते थे 25 से 50 लाख