Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फेसबुक पर ‘इंवेस्टर लेडी’ से दोस्ती पड़ी भारी, रिटायर्ड इंजीनियर से 1.24 करोड़ की ठगी

कानपुर। साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए साइबर ठगों ने 72 वर्षीय मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड सेकेंड इंजीनियर को ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित तिलक नगर इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2026 में फेसबुक पर संपर्क होने के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को ऑनलाइन निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। 15 फरवरी से 13 अप्रैल के बीच उनसे 19 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 1,24,10,805 रुपये ट्रांसफर कराए गए। फर्जी वेबसाइट पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ भी दिखाया जाता रहा।

जब बुजुर्ग ने रकम निकालने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनसे करीब 90 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की। जांच में रकम करीब 2,000 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है।

कोहना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तक संबंधित खातों में करीब 22 लाख रुपये फ्रीज करा चुकी है और बाकी रकम की रिकवरी के साथ साइबर ठगों के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 
 
Previous News

आगरा में रोडवेज बस ने B.Com छात्र को रौंदा, दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Next News

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा को लगा 56 भोग