Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह; औकिब नबी को पहली बार मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।

औकिब नबी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट हासिल किए, जिसमें 2025-26 सीजन में उनके नाम 60 विकेट रहे। जम्मू-कश्मीर को पहली रणजी ट्रॉफी जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल और उपकप्तानी केएल राहुल के हाथों में रहेगी।

बुमराह का बाहर होना भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं औकिब नबी के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बड़ा मौका होगा।

Previous News

गर्भवती महिला को गलत ब्लड चढ़ाने का परिजनों ने लगाया आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश

Next News

DCM में फंसा बिजली का तार, खिंचकर छात्रा पर गिरा पोल; 9वीं की रागिनी की दर्दनाक मौत