Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में नाथ संप्रदाय के जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास की उठी मांग, स्थायी आवास देने की अपील

मथुरा। सावन के प्रथम सोमवार पर समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले की तरह कांवड़ यात्रा में भी प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और प्रशासनिक टीम को बधाई दी।

इस दौरान कुंवर नरेंद्र सिंह ने गोवर्धन क्षेत्र में रहने वाले नाथ संप्रदाय के जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई परिवार आज भी अस्थायी तिरपालों में रहने को मजबूर हैं, जिन्हें स्थायी आवास उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी के कार्यकाल में इन परिवारों के लिए पट्टे की व्यवस्था की गई थी। अब उन्होंने वर्तमान जिला प्रशासन से भी मांग की है कि नाथ संप्रदाय के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास की दिशा में कदम उठाते हुए स्थायी आवास की व्यवस्था कराई जाए।

Previous News

वृंदावन में अवैध ई-रिक्शाओं पर पुलिस का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप

Next News

सावन के पहले सोमवार पर DM-SSP ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, ड्रोन-CCTV से निगरानी