Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, निशाना चूका तो किशोर को लगी गोली

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों के निशाने पर नगला भोजा निवासी दीपक था, लेकिन गोली उसके पास खड़े 17 वर्षीय मोहित पुत्र गुड्डू की बाजू में जा लगी।

गोली लगने से घायल मोहित को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल पक्ष ने गैलेक्सी होटल निवासी अंकित और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

आगरा में दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, DCP ऑफिस में मचा हड़कंप

Next News

आगरा में बल्केश्वर पार्क - महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘शिव लोक’, 8.81 करोड़ से बदलेगी बल्केश्वर पार्क की तस्वीर