Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 02 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा बैटरी की दुकान में भीषण आग, 15 लाख तक का नुकसान; दमकल ने टाला बड़ा हादसा

गोवर्धन में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भौहरे पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ई-रिक्शा बैटरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दुकान स्वामी मोनू सैनी पुत्र श्यामलाल की दुकान में रखी ई-रिक्शा की बैटरियां, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की भयावहता देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप होने के कारण आग फैलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा खतरा टल गया।

फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कोहिनूर अपार्टमेंट हादसे में 10 की मौत, मालिक पर FIR; असुरक्षित हिस्सा गिराने की तैयारी

Next News

28 साल की सैन्य सेवा के बाद गांव लौटे कैप्टन रणवीर सिंह, अडींग में भारत माता के जयकारों के बीच भव्य स्वागत