Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रिंस और अनामिका का चयन, प्रयागराज में दिखाएंगे दम

मथुरा। खेल के मैदान में पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रिंस यादव और छात्रा अनामिका पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वीं स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ी आगामी 7 और 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मथुरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 जुलाई को जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि अंडर-18 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ के लिए पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रिंस यादव का चयन किया गया है। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छात्रा अनामिका पाल ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कर्मवीर और तेजेस चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास किया और जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर चयन हासिल किया।

विद्यार्थियों की सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसपी क्राइम श्वेता यादव और सीओ सिटी आशना चौधरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा वशिष्ठ ने भी प्रिंस यादव और अनामिका पाल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मथुरा एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Previous News

न दिल्ली पहुंचा, न घर लौटा रवि… एक महीने से भाई की तलाश में भटक रहा रामधनी - मथुरा से दिल्ली के लिए निकला रवि एक महीने से लापता

Next News

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण