Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में 120 करोड़ के पार कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे दिन भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और कमाई का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 89 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा छू लिया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। खास बात यह है कि वीकडेज में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, जो इसके मजबूत कंटेंट और दर्शकों के बीच बने क्रेज को दर्शाती है।

‘भूत बंगला’ ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी और अब तेजी से बड़े आंकड़ों की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार और तेज हो सकती है, खासकर वीकेंड पर इसके कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

Previous News

किसान की बेटी बनी यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, 97.83% अंक लाकर पूरे प्रदेश में पाई रैंक 1

Next News

मथुरा में पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खुलासा, होटल पर छापा—5 गिरफ्तार