Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
किसान की बेटी बनी यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, 97.83% अंक लाकर पूरे प्रदेश में पाई रैंक 1

यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम में टाॅप करने वाली कशिश वर्माबाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज बिलौली बाजार सीतापुर की स्टूडेंट हैं. कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत नंबर हासिल कर पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. कशिश की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 90.42 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80.32 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 सहित कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

बताया गया है कि हाईस्कूल में करीब 1,61,696 और इंटरमीडिएट में 1,26,082 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।

Previous News

पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप

Next News

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में 120 करोड़ के पार कमाई