Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 31 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
100 दिवसीय टीबी अभियान में मथुरा को बड़ी सफलता, 4,872 नए क्षय रोगियों की हुई पहचान

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मथुरा जनपद में चलाए गए 100 दिवसीय टीबी रोग खोजी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान जिले में 4,872 नए क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) की पहचान की गई है, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि यह विशेष अभियान 24 मार्च से 2 जुलाई तक पूरे जनपद में चलाया गया। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों, सभी तहसीलों और विकास खंडों में व्यापक स्तर पर टीबी की स्क्रीनिंग और जांच की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब 82 हजार एक्स-रे और लगभग 16 हजार नैट (NAAT) टेस्ट किए गए। इन जांचों के आधार पर 4,872 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई, जिनका इलाज महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शुरू करा दिया गया है।

डॉ. संजीव यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, सांस फूलने की समस्या, वजन लगातार कम होना या टीबी जैसे अन्य लक्षण दिखाई दें, तो वह बिना देर किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में अपनी जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच और उपचार से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है और इसके संक्रमण को भी रोका जा सकता है।

Previous News

RTI मामलों पर सख्त हुए राज्य सूचना आयुक्त, 7 दिन में 106 लंबित अपीलों के निस्तारण के निर्देश

Next News

SCSP-TSP मेडिकल कॉलेजों के संरक्षण की मांग, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन