Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर घायल

मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना हाईवे क्षेत्र में विंटेज सिटी के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन के माधुरी कुंड निवासी छुट्टन सिंह अपनी पत्नी सूरजमुखी के साथ एक दोस्त से मिलकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक विंटेज सिटी के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि छुट्टन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों ने बताया कि छुट्टन सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Previous News

काशी विश्वनाथ मार्ग विस्तार का अंतिम दौर, लंगड़ा हाफिज मस्जिद का हिस्सा हटाया जा रहा

Next News

माथुर चतुर्वेद परिषद की पहली कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अध्यक्ष राजन पाठक ने डिजिटल परिषद बनाने का लिया संकल्प