Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रामगढ़ताल में मौत बनकर दौड़ी स्पीड बोट, टक्कर में युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में रविवार रात नौका विहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही दो स्पीड बोटों की आमने-सामने टक्कर में कुशीनगर निवासी 22 वर्षीय युवक लखबुद्दीन की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय एक बोट में 9 और दूसरी में 6 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोट पलटी नहीं थी, बल्कि तेज रफ्तार के कारण दोनों बोटों की जोरदार टक्कर हुई, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक बोट चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नौका विहार के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Previous News

सीएचसी मांट में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Next News

कॉलेज के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी